whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21042708
Loading...


भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो का आक्रोश प्रदर्शन, हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी

location_on रंका access_time 08-Jul-24, 04:43 PM visibility 503
Share



भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो का आक्रोश प्रदर्शन, हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रंका/गढ़वा : भाजयुमो रंका उत्तरी मंडल अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी की अध्यक्षता में उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया एवं प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया। रंका थाना मोड़ से प्रखंड कार्यालय तक निकाले गए इस आक्रोश मार्च में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान "भ्रष्टाचारी सरकार वापस जाओ", "हेमंत सरकार मुर्दाबाद", "युवा विरोधी सरकार इस्तीफा दो", और "प्रखंड कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार को बंद करो" जैसे अनेकों नारे लगाए गए। मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद महतो ने अपने संबोधन में कहा कि झामुमो सरकार भ्रष्टाचार का पोषक है और आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार में प्रखंड से लेकर जिला तक भ्रष्टाचार खुलेआम हो रहा है और सरकार के मंत्री एवं विधायक जनता के उत्थान के बजाय अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने हेमंत सरकार को युवा विरोधी बताया और कहा कि सरकार ने रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर युवाओं को ठगने का काम किया है। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बलराम यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उत्तम पाण्डेय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, ओमप्रकाश दास, उदय प्रसाद, शीला देवी समेत अन्य कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, नेता संतोष तिवारी, भाजयुमो जिला महामंत्री विकास तिवारी, विनोद राम, जितेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, नवल ठाकुर, मनोज ठाकुर, रविन्द्र साव, किसमती कुंवर, कविता देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, चंद्रेश्वर प्रसाद, लाल बिहारी यादव, मोहन गुप्ता, आशीष गुप्ता, भोला भुईयां, चंदन तिवारी, जुगेश्वर चौधरी, बीरेंद्र सिंह, लवंग देवी, क्षवण यादव, दिनेश प्रसाद, भोला पासवान, जगदीश सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, बसंती देवी, विमला कुंवर, एतवरीया देवी, रिता देवी, सत्यनारायण यादव, कलमानी देवी समेत अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#5
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play