whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21042654
Loading...


होटल नवनीत से चार अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 07-Jul-24, 06:48 PM visibility 1145
Share



होटल नवनीत से चार अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
होटल नवनीत


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रविवार की अहले सुबह रांची पुलिस ने गढ़वा शहर के सहिजना मोहल्ला स्थित होटल नवनीत से चार लोगों को गिरफ्तार कर रांची ले गई। जानकारी के अनुसार, ये चारों युवक एक दिन पहले से होटल में ठहरे हुए थे। अहले सुबह रांची और गढ़वा पुलिस ने संयुक्त रूप से होटल में छापेमारी की, जिसके दौरान अलग-अलग कमरे में ठहरे चारों लोग भागने लगे। पुलिस ने होटल को घेरकर चारों युवकों को पकड़ लिया। रांची पुलिस ने पत्रकारों को कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन सूत्रों के अनुसार, चारों युवकों पर रांची में विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। रांची पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गढ़वा पहुंची थी, जहां गढ़वा पुलिस की मदद से होटल में छापेमारी की गई।
घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अपराधी ने पुलिस से बचने के लिए छत के तीसरे तले से कूदकर भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की चौकसी के कारण वह भाग नहीं सका। सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए चारों अपराधियों में से एक गढ़वा जिले का निवासी है, जो अपने अन्य तीन साथियों के साथ होटल में ठहरा हुआ था। लोगों में चर्चा है कि किस थाना की पुलिस है और मामला क्या है, इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं थी। ज्ञात हो कि इससे पहले भी गढ़वा के विभिन्न होटलों से कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बाहरी गिरोहों के अपराधी अक्सर गढ़वा जिले के होटलों में घटना के बाद शरण लेते हैं।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#5
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play