whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21042509
Loading...


नगर पंचायत क्षेत्र में 2015 के घोटाले पर नौ साल बाद प्राथमिकी दर्ज

location_on गढ़वा access_time 05-Jul-24, 08:22 PM visibility 1516
Share



नगर पंचायत क्षेत्र में 2015 के घोटाले पर नौ साल बाद प्राथमिकी दर्ज


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा नगर पंचायत क्षेत्र में 2015 में हुए विभिन्न योजनाओं में घोटाले के मामले में कार्यपालक पदाधिकारी गढ़वा सुशील कुमार ने शुक्रवार को गढ़वा थाना में तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केशरी, उनके पति संतोष कुमार केशरी, नगर पंचायत गढ़वा के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वर्ष 2015 में नगर पंचायत गढ़वा में हुई अनियमितताओं की खबरें विभिन्न समाचार पत्रों, पोर्टलों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इन घोटालों में बस स्टैंड और टाउन हाल के जीर्णोद्धार, शहर में एलईडी लाइट लगाने और डस्टबीन की खरीद में अनियमितताएं शामिल थीं। नगर पंचायत के तत्कालीन उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने इन अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन किया था, जिसके बाद तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की और घोटाले में पिंकी केशरी, संतोष कुमार केशरी, कार्यपालक पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता को दोषी पाया था।
बावजूद इसके, कमेटी की सिफारिश पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अनिल कुमार पांडेय ने इस मामले को लोकायुक्त के पास ले जाकर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश प्राप्त किया। हालांकि, नौ वर्षों तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और दोषी बेखौफ रहे। अनिल कुमार पांडेय ने इसके बाद झारखंड उच्च न्यायालय में डब्ल्यू पीआईएल 1270/2021 दायर की। झारखंड उच्च न्यायालय ने 14 मई 2024 को गढ़वा नगर पंचायत में 2015 के घोटाले के मामले में संलिप्त लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। गढ़वा समाहरणालय विधि शाखा ने पत्रांक 666 दिनांक 26 जून 2024 के माध्यम से नगर परिषद गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया। उपायुक्त के निर्देश के बाद, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने 5 जुलाई को गढ़वा थाना में आवेदन दिया।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#5
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play