गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला कमिटी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग गया है। इसके तहत शुक्रवार को जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह के बरवाडीह स्थित आवास पर रंका अनुमंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई।
बैठक में अनुमंडल के तीनों प्रखंड रंका, रमकण्डा एवं चिनियां के 28 पंचायतों के पार्टी पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में सभी पंचायतों को चार जोन मे बांटकर कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत मंत्री मिथलेश ठाकुर एवं झारखण्ड सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों से आम लोगां को अवगत कराया जाएगा। झारखण्ड सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएं माँ बहनों के लिए लाई गई स्कीम प्रत्येक माह एक हजार रूपये, सर्वजन पेंशन योजना, फूलों झानों योजना, छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण, धोती-साड़ी का वितरण, मुख्यमंत्री गाड़ी ग्राम योजना की जानकारी लोगों को दी जाएगी।
साथ ही उन्हें इसका लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि गढ़वा विधानसभा सहित पुरे जिले में सड़क का एक जाल बिछा दिया गया है। यह स्थानीय विधायक मिथलेश कुमार ठाकुर की सोच से संभव हुआ है।
बैठक में अहमद अली, राजकिशोर यादव, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अरविंद यादव, श्रवण कमलापुरी, मुखिया पप्पू यादव, जेएमएम प्रवक्ता कार्तिक पाण्डेय, शंभू यादव, शम्भू गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।