गढ़वा : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला कमेटी गढ़वा की ओर से आज गढ़वा शहर के रंका रोड स्थित तिवारी रेस्ट हाउस के सभागार में राजद का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजद की स्थापना 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव द्वारा की गई थी, और उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता कर रहे हैं।
गढ़वा जिला कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए और झारखंड के साथ-साथ पलामू प्रमंडल में हर सीट पर प्रत्याशी देने की मांग की है। इसके साथ ही जिला कमेटी ने यह प्रस्ताव पारित किया है कि अनुमंडल स्तर पर हर महीने बैठक आयोजित की जाएगी और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आव्हान किया गया।
प्रत्येक प्रखंड अध्यक्षों को पंचायत कमेटी और बूथ स्तर को सुधार कर नए कमेटी विस्तार की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
महीने में एक बार प्रखंड स्तर की बैठक रखने का भी निर्देश दिया गया है, जिसमें जिले से पदाधिकारी नियुक्त होंगे। हर प्रखंड में प्रखंड प्रभारी नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रदेश महासचिव प्रवेज शाहिद, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ श्रमिक, प्रदेश सचिव अभय पांडे, जिला के प्रधान महासचिव धर्मराज राम, प्रदेश युवा राजद महासचिव मुनेश्वर सिंह खरवार, जिला महासचिव राजेश्वर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विष्णु रावत, जिला सचिव ओम प्रकाश पांडे, प्रदीप ठाकुर, गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष रमजान हासमी, मझगांव मंडल अध्यक्ष इमरान, प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अली, जगदीश यादव, राजकुमार राम, शिवनारायण चौधरी, मुंद्रिका यादव, चंद्र देव यादव, बलराम साव, मिथिलेश यादव, सुभाष राम, अजीज अंसारी, संजीत कुमार, अभिषेक सिंह, ममता देवी, और लक्ष्मीनी देवी शामिल थे।