गढ़वा : राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर चल रहे राज्य व्यापी आंदोलन के नौवें दिन गढ़वा जिले के नगर ऊंटरी, रामना, एवं बिशनपुरा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समिति द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर ऊंटरी प्रखंड कार्यालय पर कार्यक्रम की अध्यक्षता बिट्टू जायसवाल ने की और संचालन रोहित मेहता ने किया। रमुना प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय पासवान और संचालन विजय कुमार ने किया। विशुनपुरा प्रखंड में कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू प्रसाद और संचालन पंकज पासवान ने किया।
उक्त तीनों प्रखंड के हल्ला बोल कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, केंद्रीय सचिव चंपा देवी, और केंद्रीय सचिव जयराम पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। जिला और प्रखंड कार्यालयों में पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं और अफसरशाही सर चढ़कर बोल रही है।
केंद्रीय सचिव जयराम पासवान ने कहा कि नगर ऊंटरी और रमना प्रखंड कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना पैसे के कोई भी काम नहीं होता है और पदाधिकारी समय पर कार्यालय नहीं आते हैं, जिससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा ने झामुमो सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में खनन को ऐसे लूटा जा रहा है जैसे वह उनकी निजी संपत्ति हो। बिशनपुरा प्रखंड प्रभारी चंपा देवी ने कहा कि बरसात का मौसम आ गया है लेकिन किसानों को अभी तक बीज उपलब्ध नहीं हो पाया है।
बीडीओ कार्यालय में बैठते नहीं हैं और बाकी पदाधिकारी कार्यालय में बैठकर मोबाइल चलाते हैं, जबकि जनता का काम रुका हुआ है।
इस अवसर पर अभिषेक जयसवाल, बबलू कुमार, अजय राम, विकास कुमार, उमेश कुमार रजक, प्रभु ठाकुर, चिंता देवी, सविता देवी, संध्या देवी, देवंती देवी, आनंद देव ठाकुर, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गोरख सिंह, जोगनी देवी, रामावत देवी, रामचंद्र यादव, कृष्ण यादव, शिव सिंह, अवधेश सिंह, तेजू सिंह, बच्चन देव सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।