whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21041858
Loading...


खबरें सदर अस्पताल गढ़वा से

location_on गढ़वा access_time 03-Jul-24, 08:31 PM visibility 475
Share



खबरें सदर अस्पताल गढ़वा से


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मारपीट में युवक घायल गढ़वा चिनियां थाना क्षेत्र के राज बांस गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह का पुत्र दीपक कुमार सिंह 24 वर्ष मारपीट की घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दीपक सिंह के जमीन को चतुरी सिंह अपना जमीन बता रहा था। जब दीपक सिंह ने उसका विरोध किया तो चतुरी सिंह व उसकी पत्नी लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के दुबे मरहटिया गांव निवासी शिवबती कुंअर 60 वर्ष कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हुआ था।
उसी बात से उग्र होकर महिला ने कीटनाशक दवा खा ली। सर्पदंश से महिला जख्मी गढ़वा : गढ़वा जिला अंतर्गत संतोष भुईयां की पत्नी गीता देवी 35 वर्ष सांप काटने से जख्मी हो गई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर से बाहर कुछ काम कर रही थी। उसी बीच सांप ने उसे काट लिया। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। विषैला जंतु काटने से महिला जख्मी गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के देवडीह गांव निवासी असगर अंसारी की पत्नी सहनाज खातून 24 वर्ष विषैला जंतु काटने से ज़ख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि घर में कुछ काम करने के दौरान विषैला जंतु ने काट लिया।
चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। नदी ने डूबने से युवक की मौत गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के बेलचमपा गांव निवासी प्रदीप उपाध्याय के पुत्र गौरव कुमार 15 वर्ष की मौत पानी में डूबने से हो गई। घटना के बाद परिजनो ने उसे सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गौरव गांव के ही नदी में कुछ और दोस्तों के साथ नहाने गया था। उसी बीच वह गहरा पानी में डूब गया। जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक उसकी मौत हो गई। टेंपो पलटने से आठ स्कूली बच्चे घायल गढ़वा : गढ़वा-रेहला मार्ग पर बुधवार की सुबह बेलचंपा के समीप टेंपो पलटने से टेंपो पर सवार आठ स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हो गए।
घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के हुर गांव निवासी रविंद्र चौधरी की पुत्री पूजा कुमारी, पूरन चौधरी की पुत्री कलवंती कुमारी, राजेंद्र चौधरी की पुत्री रीमा कुमारी, फरठिया गांव निवासी उमेश चौधरी की पुत्री निक्की कुमारी, कामेश्वर चौधरी की पुत्री सुमन कुमारी, प्रेमनाथ चौधरी की पुत्री प्रतिमा कुमारी, विकास चौधरी का पुत्र मनीष राज आदि के नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मनीष राज को गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने हायर सेंटर ले गये। घटना के संबंध में प्रतिमा कुमारी ने बताया कि सभी लोग टेंपो पर सवार होकर आरकेजेबीआई स्कूल रेहला पढ़ाई करने के लिए जाती थी, इसी दौरान बुधवार को भी सभी छात्र-छात्राएं एक टेंपो पर सवार होकर रेहला स्थित आरकेजेबीआई स्कूल जा रही थी इसी क्रम में तेज गति टेंपो होने के कारण सामने से आ रही मोटरसाइकिल से साइड लेने के दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना के बाद टेंपो चालक ने छात्र-छात्राओं को घायल अवस्था में छोड़कर टेंपू लेकर भागने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर उसे मारपीट की इसके बाद उसने टेंपो को छोड़कर फरार हो गया।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#4
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#5
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play