गढ़वा : गढ़वा के बेहतर कायाकल्प के लिए पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन यात्रा जारी है। इसी क्रम में आज का कार्यक्रम रंका अखाड़ा में पूजा अर्चना एवं स्व. जेठन सिंह, स्व. फेतल सिंह एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। यात्रा के माध्यम से वे आम जनों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर समाधान का प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न प्रखंडों का दौरा करते हुए यह यात्रा रंका पहुंच चुकी है।
गिरिनाथ सिंह ने कहा कि आज से 10 वर्ष पूर्व की तुलना में रंका का बेहतर विकास नहीं हो सका है। पूर्व की योजनाएं ही आज भी धरातल पर विद्यमान हैं। उन्होंने वर्तमान जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने स्वजनों के ठेका और रोड के अलकतरा को बेचने में संलग्न हैं और कुछ चंद लोगों के विकास को ही सम्पूर्ण गढ़वा का विकास मानते हैं।
यात्रा के दौरान गिरिनाथ सिंह ने दूधवल, बाराडीह, मखातु, आमाटांड, जून सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर चर्चा की।
मौके पर मुख्य रूप से रामलखन यादव, अकबर अली, सुनील माली, शिवशंकर सोनी, सुलपानी सिंह, सेठा सिंह, भागवत सिंह, बिनोद सिंह, ऋषि ठाकुर, कर्मचारी भूइहर, पतीया देवी (पूर्व मुखिया), सुमित्रा देवी, जलशिया, सुदेश मांझी, लखन भूइहर, पवन पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।