गढ़वा : भगवान महावराह पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम के संस्थापक उपाध्यक्ष अवघड़ संत श्री रामचंद्र द्विवेदी जी के अवतरण दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल गढ़वा में लगभग 200 मरीजों के बीच फल (सेब, केला, अनार), बिस्कुट, और ब्रेड का वितरण किया गया।
इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह – गढ़वा में विधिवत पूजा-पाठ, आरती, और प्रसाद वितरण के बाद, समूह के सदस्य सदर अस्पताल गए और वहां मरीजों के बीच फल वितरण किया।
इस कार्यक्रम में शाखा आश्रम के उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ द्विवेदी, जगनारायण दुबे, सुरेंद्र चौबे, सत्येंद्र तिवारी, टेपण जायसवाल, संजीत मिश्रा, बिनोद पांडे, सुधीर तिवारी, देवाशीष चौबे, रामप्रवेश तिवारी, दिलीप चौहान, रमेश राम, दिलीप तिवारी, आशा तिवारी, पुष्पा जायसवाल, आशा गुप्ता, प्रियांशी तिवारी, हर्षित गुप्ता और समूह के अन्य सदस्यों ने सेवा कर कार्यक्रम को सफल बनाया।