whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21041836
Loading...


गढ़वा प्रखंड कार्यालय में आजसू पार्टी ने किया हल्ला बोल, 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा

location_on गढ़वा access_time 02-Jul-24, 03:35 PM visibility 458
Share



गढ़वा प्रखंड कार्यालय में आजसू पार्टी ने किया हल्ला बोल, 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आजसू पार्टी के केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार गढ़वा प्रखंड समिति ने गढ़वा प्रखंड कार्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार ने की और संचालन जिला प्रवक्ता विकास कुमार ने किया। पार्टी की ओर से 11 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। मुख्य मांगें इस प्रकार हैं : 1. जमीन दाखिल खारिज के आवेदनों का निष्पादन 2. पंजी टू में दर्ज जीरो प्लॉट पर आवश्यक कार्रवाई 3. अबुआ आवास के लाभुकों के चयन में पारदर्शिता 4. मनरेगा योजनाओं को वर्षा से पूर्व पूरा कर मजदूरी भुगतान 5. गरीब छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र शीघ्रता से बनवाकर छात्रवृत्ति देने 6. किसानों को समय से खाद-बीज देने 7. प्रखंडों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति 8. प्रखंड व अंचल कार्यालय में ग्रामीणों का कार्य जल्द करने 9. सरकारी योजनाओं में झारखंड आंदोलनकारियों के परिजनों व आश्रितों को प्राथमिकता देने 10. पेंशनधारियों को समय से पेंशन देने 11. कार्डधारियों को समुचित राशन देने और खराब पड़े चापाकलों को जल्द ठीक करना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि इस सरकार में मंत्री से लेकर संत्री तक पूरे झारखंड को लूट रहे हैं।
गढ़वा ब्लॉक में एलपीसी और मोटेसन के नाम पर लाखों रुपए वसूली किए जा रहे हैं। केंद्रीय सचिव उमाकांत तिवारी ने कहा कि जब सरकार का मुखिया ही चोर हो तो काम करने वाले पदाधिकारी कैसे ईमानदार होंगे। चंपा देवी ने गढ़वा प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर होने की बात कही और चेतावनी दी कि अगर पदाधिकारी अपने काम में बदलाव नहीं लाते और जनता का काम सीधे नहीं करते, तो आजसू पार्टी आंदोलन तेज करेगी। युवा आजसू के प्रदेश संयोजक रविंद्रनाथ ठाकुर ने कहा कि इस सरकार ने राज्य के युवा, महिला, बुजुर्ग और विकलांग व्यक्तियों को छलने का काम किया है। आने वाले 2024 के विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह, केंद्रीय सदस्य डॉक्टर इश्तियाक राजा, रंभा देवी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिता देवी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल पासवान, प्रधान सचिव रतन केसरी, शाहिद हसन, जावेद खान, अशोक सोनी, चंदन गोंड, सविता देवी, कमला देवी, संगीता देवी, लालती कुंवर समेत कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#4
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#5
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play