रमकंडा/गढ़वा : आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड कमिटी द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सरवन गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता विकास कुमार ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार का 5 साल पूरा होने वाला है और अपने चुनाव पूर्व किए गए सभी वादों से सरकार मुकर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने जनता को छलने का काम किया है और झारखंडियों का कोई काम नहीं कर पाई। केंद्रीय सचिव चंपा देवी ने कहा कि सरकार ने पूरे राज्य में भ्रष्टाचार फैलाया है और बिना चढ़ावे के आम जनता और छात्रों का प्रमाण पत्र तक नहीं बनता।
जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार केवल लेन-देन की सरकार बनकर रह गई है और नीति नियम लागू करने में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां बाहर के लोगों को दी जा रही हैं, जिससे झारखंड के पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं।
रमकंडा प्रखंड अध्यक्ष सरवन गुप्ता ने कहा कि रमकंडा ब्लॉक में बिना पैसे के कोई भी काम नहीं होता है और वहां दलाल और बिचौलियों का भरमार है, जिससे गरीब जनता का एक भी काम नहीं हो पाता।
इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजू प्रसाद, केंद्रीय सदस्य सह रमकंडा प्रभारी अजय केसरी, सह प्रभारी प्रहलाद गुप्ता, जिला सचिव शंभू ठाकुर, प्रखंड सचिव पुरुषोत्तम कुमार, मीडिया प्रभारी विजय कुमार, चंद्रशेखर कुमार, विनय लालमोहन सिंह, मुकेश प्रसाद, राजकिशोर गुप्ता, बबलू गुप्ता, आलोक गुप्ता, अनुराग गुप्ता, देव प्रताप, वीरेंद्र कुमार, सीताराम गुप्ता, दिलीप सिंह, मधु सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।