whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21042473
Loading...


मंत्री ने किया 82 हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन, जगमग हुआ गढ़वा

location_on गढ़वा access_time 01-Jul-24, 05:30 PM visibility 506
Share



मंत्री ने किया 82 हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन, जगमग हुआ गढ़वा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा के गांव भी होंगे आधुनिक सुविधाओं से संपन्न : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा के ग्रामीण क्षेत्र भी अब हाई मास्ट लाइट से जगमग हो गए हैं। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवम स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगे 82 हाई मास्ट लाइट का पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़ कर व स्विच ऑन कर उद्घाटन किया। गढ़वा प्रखंड के कोरवाडीह गांव स्थित ओलायत मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री ठाकुर ने विधायक निधि से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों गढ़वा, मेराल, रंका, चिनियां व रमकंडा के विभिन्न गांवों में लगे हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा के सभी गांव भी अब मूलभूत सुविधाओं सहित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे।
सभी गांव में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, सड़क आदि उपलब्ध हो गई है। अब ग्रामीण क्षेत्रों का भी आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 82 हाई मास्ट लाइट लगाया गया है। शेष बचे गांवों में भी यथाशीघ्र आवश्यकतानुसार हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में उन्होंने गढ़वा के चप्पे-चप्पे में विकास की रोशनी पहुंचा दिया है। आज से साढ़े वर्ष पूर्व गढ़वा की स्थिति काफी बदतर थी। अब पुरी तरह से सभी गांव, सभी टोले को बिजली, सड़क, शुद्ध पेयजल से जोड़ दिया गया है। चिकित्सा एवं शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
शेष बचे क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। पूरे गढ़वा का ब्लू प्रिंट तैयार कर सुनियोजित तरीके से विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य है कि गढ़वा का कोई भी गांव, कोई भी टोला मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से ही गढ़वा लागातर अपेक्षित रहा है। पिछले साढ़े चार वर्ष पूर्व तक गढ़वा की गिनती सबसे पिछड़े जिले में की जाती थी। परंतु अब गढ़वा की तस्वीर पुरी तरह से बदल गई है। गढ़वा विकास का उदाहरण बन चुका है।
पुरे गढ़वा में अभी बहुत सारी योजनाएं पाइप लाइन में हैं। इन्हें पूर्ण हो जाने के बाद गढ़वा और भी बेहतर बन जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, दीपमाला, कोरवाडीह मुखिया शरीफ अंसारी, नवीन तिवारी, फुजैल अहमद, मुजीबुर रहमान, अरविंद यादव, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#5
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play