गढ़वा : गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के समर कैंप में झारखंड टीम के खिलाड़ी कौशल सिंह ने खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर सिखाए। कौशल सिंह ने खिलाड़ियों के स्ट्रेटजी मेकिंग तथा फिटनेस पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने खिलाड़ियों को क्रिकेट में एक शानदार कैरियर की तैयारी करने, खुद को विषम से विषम परिस्थिति में भी मानसिक रूप से स्थिर बनाए रखने आदि की जानकारी दिया। कौशल ने खुद बच्चों के साथ बैटिंग तथा बॉलिंग तकनीक पर चर्चा करते हुए नेट में पसीना बहाया। साथ ही टीम में परस्पर सहयोग की भावना जागृत करने पर जोर दिया। ज्ञात हो कि कौशल सिंह झारखंड टीम के लिए खेलते हैं।
-