whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21042745
Loading...


आजसू पार्टी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 22-Jun-24, 06:02 PM visibility 526
Share



आजसू पार्टी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में शामिल लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आजसू पार्टी ने शनिवार को अपनी स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। सुबह में पर्यावरण संरक्षण के लिए गढ़वा जिला के गढ़वा रंका विधानसभा और नगर भवनाथपुर विधानसभा में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। गढ़वा के नगवां मुहल्ला में जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। तिवारी रेस्ट हाउस के सभागार में जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसका संचालन जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि झारखंड राज्य बड़ी कुर्बानियों के बाद बना है, मगर झारखंडी जनता अब भी अपने अधिकारों से वंचित है।
जल, जंगल, जमीन पर जनता का कोई संबंध नहीं है, इसलिए आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ी है कि वे एकजुट होकर झूठ, फरेब एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ें। केंद्रीय सचिव चम्पा देवी ने कहा कि राज्य में महिलाओं की स्थिति बेहद दयनीय है और महिलाओं का सशक्तिकरण केवल नारा बनकर रह गया है। सरकार की चुप्पी के कारण महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। केंद्रीय सचिव गुप्तेश्वर ठाकुर ने बलिदान दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की नैतिक जिम्मेदारी की बात कही। जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने कहा कि बलिदान दिवस के अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि गढ़वा जिले के हर ग्राम तक पार्टी का संगठन खड़ा करें और विधानसभा को मजबूती से लड़ें।
इस अवसर पर शंकर प्रताप विश्वकर्मा, चम्पा देवी, केंद्रीय सदस्य अफजल अंसारी, संतोष केसरी, दशरथ चौधरी, नन्दू ठाकुर, इस्तेयाक रजा, रम्भा देवी, प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह, युवा आंसू के प्रदेश संयोजक रविंद्र नाथ ठाकुर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय ठाकुर, जिला सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता देवी, जिला सचिव सुनील चौधरी, डॉक्टर सहिद हसन, गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल पासवान, रत्न केशरी, अभिषेक कुमार, मेराल प्रखंड अध्यक्ष हमीदुल्लाह अंसारी, आबिद अंसारी, विकास कुमार, खुशबू देवी, संगीता देवी, ललीता देवी, लीलावती देवी, सरस्वती देवी, सिमितरी देवी, सूरजमानी देवी, नंद कुमार कोरबा आदि कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित किया।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#5
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play