whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21042731
Loading...


आजसू पार्टी गढ़वा नगर मंडल की नई कमेटी का गठन

location_on गढ़वा access_time 21-Jun-24, 08:12 PM visibility 622
Share



आजसू पार्टी गढ़वा नगर मंडल की नई कमेटी का गठन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आजसू पार्टी गढ़वा नगर मंडल की बैठक तिवारी रेस्ट हाउस के सभागार में जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से नगर मंडल कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष दीनदयाल पासवान, प्रधान सचिव रतन केसरी, सचिव जावेद खान, विशाल कुमार चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष गौतम शर्मा, राजन रजक, नईम अंसारी, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार कश्यप, प्रवक्ता मोहम्मद एकराम, कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार गुप्ता, बबन कुमार, पप्पू चंद्रवंशी, विकास चंद्रवंशी, अहमद राजा, विजय प्रसाद, सूरज सोनी, पंकज रजक, पंकज गुप्ता, छोटू पासवान, उत्तम प्रसाद केसरी को बनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि आजसू पार्टी ने लड़कर झारखंड को हासिल किया है। वर्तमान सरकार ने झारखंड को गर्त में धकेल दिया है, ऐसे में आजसू पार्टी का दायित्व बढ़ जाता है। हम नौजवान एक-एक कड़ी को जोड़कर एक बड़ा संगठन का निर्माण करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सुदेश कुमार महतो जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे, तभी निर्मल महतो का सपनों का झारखंड बना सकेंगे। प्रधान सचिव त्रिपुरारी सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और राज्य की जनता बेवश और लाचार है। ऐसे में सरकार को सबक सिखाना आवश्यक हो गया है। नवनिर्वाचित नगर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल पासवान ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।
संगठन को गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के हर वार्ड में मजबूत कर एक सशक्त संगठन बनाऊंगा, ताकि सुदेश महतो जी के हाथों को मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय ठाकुर, जिला सचिव लाल मोहम्मद अंसारी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के डॉक्टर शाहिद हसन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#3
जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

#4
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#5
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play