मझिआंव : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मझिआंव प्रखंड के अपने अध्यक्ष और सचिव को बदल दिया है।
जिला सचिव मनोज ठाकुर ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए तलसबरिया पंचायत के सेमरहत गांव निवासी सैईयद अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष एवं ग्राम खरसोता के टोला झिना निवासी अनिल कुमार रवि को प्रखंड सचिव के पद पर मनोनीत किया है। साथ ही कहा गया है कि नए मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव अपनी क्षमता एवं कर्मठता का पूर्ण उपयोग करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की मजबूती के लिए काम करेंगे तथा 15 दिनों के अंदर प्रखंड कमेटी एवं पंचायत कमेटी का गठन कर जिला को सूची सौंपेंगे।
नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सैईयद अंसारी एवं प्रखंड सचिव अनिल कुमार रवि ने कहा कि पार्टी उन्हें प्रखंड क्षेत्र के लिए जिम्मेदारी दी है।
वे उसे बखूबी निभाएंगे और विधानसभा चुनाव 2024 में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।