whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176973
Loading...


लगातार समर्सिबल मोटर चुराने वाले गिरोह के, एक नाबालिग सहित चार सदस्य गिरफ्त में

location_on गढ़वा access_time 01-May-24, 06:24 PM visibility 699
Share



लगातार समर्सिबल मोटर चुराने वाले गिरोह के, एक नाबालिग सहित चार सदस्य गिरफ्त में


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मेराल पुलिस ने समरसेबल चोर गिरोह के सदस्यों में एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में रमना थाना क्षेत्र के हारादाग गांव निवासी विकास चौधरी, सुनील चौधरी और मेराल थाना क्षेत्र के लखेया गांव निवासी बिट्टू कुमार रजक के पास से पुलिस ने चोरी के 9 समरसेबल मोटर को भी बरामद किया है। उक्त जानकारी एसडीपीओ नीरज कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मेराल, रमना और डंडई थाना क्षेत्र में समरसेबल चोरी की सूचना प्राप्त हो रही थी। कई लोगों ने उक्त मामले में थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराया था। इसी क्रम में 30 अप्रैल को गढ़वा एसपी को सूचना मिली की कुछ लोग चोरी के समरसेबल मोटर बेचने गढ़वा जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर मेराल के नेनुआ में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उसी दौरान एक स्प्लेंडर पर सवार तीन लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया, वे लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने उक्त लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किया। इसके बाद उन लोगों ने बताया कि मेराल, डंडई और रमना में विभिन्न जगहों से समरसेबल की चोरी करने के बाद बेच दिया करते थे। गिरफ्तार चोरों ने बताया कि अब तक 9 समरसेबल मोटर, एक इनवर्टर और एक स्टेबलाइजर की चोरी इनके द्वारा किया गया है।एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि जल्द ही गिरोहों के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रेस वार्ता में मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार रवानी, दीपक पासवान सहित अन्य लोग शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play