whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27195546
Loading...


इण्डिया महागठबंधन का गढ़वा जिला संसदीय समिति गठित, ममता भुईयां को जीताने का लिया संकल्प

location_on गढ़वा access_time 27-Apr-24, 07:05 PM visibility 655
Share



इण्डिया महागठबंधन का गढ़वा जिला संसदीय समिति गठित, ममता भुईयां को जीताने का लिया संकल्प
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते गठबंधन के नेतागण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : इण्डिया महागठबंधन के नेताओं ने बैठक कर गढ़वा जिला संसदीय समिति के सदस्यां का चयन किया। साथ ही महागठबंधन के प्रत्याशी ममता भुईयां को जीताने का सभी ने संकल्प लिया। महागठबंधन के नेताओं ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी। महागठबंधन नेताओं ने बताया कि इण्डिया गठबंधन के पलामू लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी ममता भुईयां को जीत दिलाने के लिए महागठबंधन के गढ़वा जिले के सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेवारी सौंप दी गई। इसके लिए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर बैठक आयोजित कर राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव एवं राजद के पलामू लोकसभा प्रभारी गौतम सागर राणा, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव से विचार विमर्श कर गढ़वा जिला संसदीय समिति सदस्य का चयन किया गया।
इस दौरान वाहन कमिटी, जिला स्तरीय कार्यालय कमिटी, सोशल मीडिया प्रभारी तथा प्रेस मिडिया प्रभारी का चयन किया गया। इसके तहत गढ़वा जिला संसदीय समिति सदस्य तनवीर आलम खान, ओबेदुल्लाह हक अंसारी, सुषमा मेहता, सुरज सिंह, मंदीप मल्लाह, धर्मेन्द्र सिंह, अनन्त प्रताप देव, ताहिर अंसारी, मनोज ठाकुर, मदनी खान, मासुम खान, नसीम अख्तर, मुस्ताक अंसारी, जैनुल्लाह अंसारी, बसंत यादव, केपी यादव, नन्द गोपाल यादव, निर्मल पासवान, धर्मराज पासवान, मुखराम भारती, सुदेश्वर राम, शंभू चन्द्रवंशी, शंभू राम, विकास सिंह कुशवाहा, वरूण बिहारी यादव, छोटू सिंह, जिप अध्यक्ष शांति देवी, नरेश सिंह, सत्यनारायण यादव, जमीरूद्दीन अंसारी, लल्लू राम, मकबुल खां, मुक्तेश्वर पाण्डेय को बनाया गया है।
श्री बंशीधर नगर अनुमण्डलीय अध्यक्ष जेपी मिंज, नितेश सिंह, राजकिशोर यादव, परवेज आलम, राजा राजेन्द्र प्रताप देव, श्रीकांत तिवारी, रामवृक्ष यादव, लालमुनी गुप्ता, प्रभात कुमार दुबे, हरेन्द्र चौधरी गढ़वा अनुमण्डल अध्यक्ष अभय पाण्डेय, विरेन्द्र चौधरी, कामता प्रसाद, फरीद खां, अहमद अली अंसारी, शरीफ अंसारी, सत्येन्द्र पाण्डेय उर्फ पिंकू, सलाहुद्दीन खान, मुनेश्वर सिंह खरवार, धर्मराज राम, इसराईल खान, लतीफ अंसारी को बनाया गया है। वाहन कमिटी सदस्य फुजैल अहमद, अभिषेक सिंह, दिवाकर चौबे, नौशाद अली, अजय ठाकुर, जिला स्तरीय कार्यालय समिति सदस्य कामख्या नारायण सिंह, अशर्फी राम, नीलू खान को बनाया गया। सोशल मीडिया प्रभारी मोसाहिद हुसैन, दिलीप गुप्ता, राहुल दुबे, प्रभात रंजन, कुंदन मेहता, कार्तिक पाण्डेय, अहमद अंसारी, प्रियम सिंह, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र चौबे एवं धीरज दुबे को बनाया गया।
मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, राजद जिलाध्यक्ष सुरज सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबेदुल्लाह हक अंसारी, भाकपा माले जिला सचिव कालीचरण मेहता, मंदीप मल्लाह, धर्मेन्द्र सिंह, मनोज ठाकुर, सुषमा मेहता, जमीरूदीन अंसारी आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play