whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27199543
Loading...


मजदूरो से भरा पिकअप भैंन पन्द्रह फिट गहरी खाई में गिरी ,18 मजदूर हुए घायल

location_on बिशुनपुरा access_time 22-Feb-24, 06:00 PM visibility 750
Share



मजदूरो से भरा पिकअप भैंन पन्द्रह फिट गहरी खाई में गिरी ,18 मजदूर हुए घायल


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : विशुनपुरा सारो गांव से नलजल योजना में काम करने जारहे मजदूरो से भरा पिकअप भैंन पन्द्रह फिट गहरी खाई में गिर गयी.जिसमे लगभग 18 मजदूर गम्भीर रूप से धायल हो गए. दुर्घटना में तीन मजदूर सुगिया देवी, ओमप्रकाश वियार, दुबे वियार की गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भेजा गया. बाकी मजदूरो को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बंशीधर नगर भेजा गया. यह घटना गुरुवार की सुबह की है. घटना के अनुसार सारो गांव के मुड़ा अहरा से दर्जनो मजदूर पिकअप भैंन में सवार होकर रोजाना कि तरह नलजल योजना में मजदूरी करने जा रहे थे. इसी दौरान कुछ ही दूरी पर पिकअप भैंन सारो गांव के हनुमान मंदिर स्थित कोठिलवा आहर लगभग 15 फिट गहरी खाई में अनियंत्रित हो कर पलट गयी. अचानक जोरदार आवाज एवम मजदूरो की रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव में अफरा तफरी मच गयी. जिसके बाद घटना स्थल पर सैकड़ो ग्रामीण पहुच कर आहर में गिरी पिकअप भैंन में फंसे सभी घायल मजदूरो को बाहर निकाला. ग्रामीणों द्वारा तत्काल घायलों की इलाज के लिए 108 पर फोन कर एम्बुलेंस बुलायी गयी. घटना स्थल पर पहुची एम्बुलेंस पर ग्रामीणों की मद्दत से सभी घायलों मजदूरों को अस्पताल भेजा गया. वही घटना के जनाकारी मिलने पर विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह दलबल के साथ धटना स्थल पर पहुचे. तथा घटना की जानकारी लिया. इधर खबर लिखे जाने तक पुलिस के द्वारा जेसीबी की मदद से खायी में गिरी पिकअप को निकाले का प्रयास किया जारहा था.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play