whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163066
Loading...


खबर श्री वंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 17-Feb-24, 06:32 PM visibility 803
Share



खबर श्री वंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति का एक भी मंत्री नही बनाये जाने का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा गढवा निंदा व विरोध करती है. भाजपा एसी मोर्चा महामहिम राज्यपाल से मांग करती है कि झारखंड सरकार की मंत्रालय में एसी वर्ग को स्थान दिलाया जाय. उक्त बातें अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कही.उन्होंने कहा कि सत्यानंद भोगता अनुसूचित जन जाति समाज से आते है ना कि अनुसूचित जाति से. मंत्रिमंडल के गठन के समय अनुसूचित जाति समाज के लोग सरकार की ओर देख रहे थे.उन्होंने कहा कि बैजनाथ राम का नाम शपथ ग्रहण समारोह तक चला.उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री शपथ ले रहे थे तो उन्होंने सविधान के तहत सभी वर्गों का ध्यान रखने की बात कहा था,लेकिन झामुमो विधायक को ही दलित समझकर अपमानित किया गया.उन्होंने कहा कि जब मंत्रालय में दलित समाज का व्यक्ति नही जायेगा तो दलितों की बात कौन करेगा.उन्होंने कहा कि हमे हंसी आती है कि दो दिनों पूर्व कांग्रेस,राजद तथा जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी जी भाजपा में शामिल होने जा रहे घूरन राम पर कटाक्ष कर रहे थे.उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष को कुछ कहने से पहले ठीक से समझने की बात कही,क्योकि उनके एक एक शब्द का मायने होता है.प्रेसवार्ता में पूर्व प्रमुख रविन्द्र पासवान,अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष अनिल पासवान,राम गति राम,उमेश पासवान सहित अन्य शामिल थे. जबकि एक खबर के अनुसार श्री बंशीधर नगर-भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुये स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को फूलमाला,बाबा बंशीधर की तस्वीर व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दिया.स्वागत करने व बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय,अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनिल पासवान,भाजपा मंडल अध्यक्ष शहरी कुमार कनिष्क,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ,ओमप्रकाश गुप्ता,विभूति भूषण चौबे,सोनू सिंह,पूर्व प्रमुख रविन्द्र कुमार पासवान,उमेश पासवान,सुधीर कुमार,अविनाश कुमार,राम गति राम सहित अन्य के नाम शामिल है.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play