whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27182346
Loading...


खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 24-Jan-24, 06:00 PM visibility 666
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर तुलसीदामर खदान समूह के टाउनशिप खेल मैदान में 51वां स्थापना दिवस मनाई गई। देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (सेल) 24 जनवरी, 1973 को सेल नाम से संगठित की गई थी। सेल के स्थापना दिवस पर देश भर में सेल के सभी इकाइयों में सेल स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर टाउनशिप सेल मैदान में सेल महाप्रबंधक(खदान )मनोज कुमार ने सेल का झण्डा फहराकर कार्यक्रम कि शुरूआत किया। सेल के स्थापना दिवस के अवसर पर अधिकारियो,कर्मचारियों, ठेका श्रमिक, सीआईएसएफ के जवान एवं बालक वर्ग के लिए सेल वॉक एवं रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग से सबसे कम समय में दूरी तय करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों और कार्मिकों को संबोधित करते हुए सेल महाप्रबंधक मनोज कुमार ने कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है, हमें तन्दरुस्त रहना है ताकि हम अपने कार्यस्थल पर चुस्त-दुरुस्त रहें तथा अपनी भूमिका को और बेहतर ढंग से निभा सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेल के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सेल के उप प्रबंधक (कार्मिक )बुलु दिगल, कार्यक्रम में सेल अधिकारी राजेश कुमार, भेरुलाल माहावर,भगवान पाणिग्रही, सीआईएसएफ के समादेष्टा मधुसूदन माहेश्वरी,एटक मजदूर युनियन के नेता गणेश सिंह, अमित गुप्ता, मुकेश दुबे, सुशील मिश्रा सहित सेल कर्मचारी उपस्थित थे।
भवनाथपुर बंशीधर मुख्य मार्ग पर कड़ियाराज पहाड़ी के मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना में एक की मौत एक घायल। मृतक उत्तर प्रदेश के विंढमगंज थाना निवासी उदय सिंह का नाम शामिल हैं मृतक उदय चेरो भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चेरवाडीह अपने समधी के घर से वापस अपने घर जा रहा था वहीं बाइक सवार बिहार के रोहतास थाना के बेल्दूरिया निवासी निवासी सुखनंदन चेरो का पुत्र जमुना चेरो अपने ससुराल से लड़का देखने उत्तर प्रदेश जा रहा था। जाने के क्रम में कड़ियाराज पहाड़ी मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गया। जिससे उदय चेरो का मौत घटना स्थल पर हीं हो गया। जमुना चेरो को 108 एम्बुलेंस से भवनाथपुर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज किया गया। वहीं मृतक उदय चेरो को भवनाथपुर पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया।
स्थानीय कर्पूरी चौक के समीप कार्यक्रम आयोजित कर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन शताब्दी दिवस धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि विजय केशरी एवं मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया मूंगा साह पंचायत ने कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय केशरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने अपने पूरा जीवन समाज और देश की जनता की सेवा में अर्पित कर दिया।, यही वजह है कि वह जननायक के रूप में लोकप्रिय हुए और हम सभी को जननायक की जीवनी और उनके कृति से प्रेरणा लेना चाहिए। इस मौके पर अनिल गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, अजय वर्मा, नितीश कुमार, मुकेश ठाकुर, सीताराम जायसवाल,भृगुण ठाकुर, नईम खलीफा, मथुरा पासवान, कृष्ण प्रसाद, सोनू ठाकुर, मिथिलेश गुप्ता, जीवधन साह आदि उपस्थित थे।
*जन शताब्दी दिवस के अवसर पर मुखिया मूंगा साह ने किया कम्बल का वितरण* कर्पूरी चौक के समीप जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन शताब्दी दिवस के अवसर पर केतार प्रखंड के मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया मूंगा साह ने क्षेत्र के 51 गरीब वृद्ध महिला पुरुषो के बीच कम्बल का वितरण कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play