गढ़वा :
गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के कुदरुम गांव निवासी अमर दयाल सिंह ने अपने घर के पास स्थित जंगल में एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया स्थानीय लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमर दयाल एक लड़की के साथ प्रेम करता था उक्त दोनों एक साथ जंगलमे मिलने गए हुए थे जहां युवक इस बात से नाराज होकर फांसी लगा लिया कि उसके परिजन उसकी शादी दूसरी जगह कर रहे थे अमर दयाल की फांसी लगाता देख उसकी प्रेमिका ने इसकी सूचना अमर दयाल के परिजनों को दिया इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के बेल चंपा गांव निवासी सत्येंद्र उपाध्याय की पत्नी शोभा देवी खाना बनाने के दौरान आग से झुलस गई उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना किस संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में शोभा के अलावा कोई नहीं था शोभा को पहले से ही मिर्गी की बीमारी थी इसी दौरान सुबह में वह खाना बना रही थी तभी उसे अचानक मिर्गी उपट गया और वह आग मे गिर गई स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।