गढ़वा : स्थानीय एनटीसीए आवासीय विद्यालय दीपुवां गढ़वा में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के मार्गदर्शक एवं पुर्व प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार दुबे एवं सभी शिक्षकों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया|।
संबोधन करते हुए उन्होंने ने कहा की बच्चों को अपने जीवन में ऐसे महापुरुषों से सीख लेते हुए इन्हीं की तरह संघर्षशील, कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं सबों के प्रिया होना चाहिए| बच्चों को अपने जीवन में आगे बढ़ाने के लिए, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ईमानदारी पूर्वक पढ़ाई करनी चाहिए एवं नियमित विद्यालय आना चाहिए |इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया |जिसमें भाषण प्रतियोगिता में ग्रुप ए में अर्णव कुमार दुबे, राजन कुमार, हिमांशु कुमार, ग्रुप बी में अर्पित कुमार, रोशन कुमार पाल , रोहित कुमार शर्मा, ग्रुप सी में जौहर कुमार, चंद्रशेखर पाल एवं अजीत कुमार यादव ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया| सुधांशु कुमार ,पिंटू चौधरी ,रंजन चौधरी, अभिजीत यादव, महेंद्र कुमार ,रोशन कुमार गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया| गीत में हिमांशु कुमार को प्रथम एवं रिशु तिवारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ| नित्य प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में अनंत्य एवं ग्रुप को प्रथम, सूरज कुमार एवं ग्रुप को द्वितीय, नंदनी कुमारी एवं ग्रुप को तृतीय तथा सोनाक्षी शर्मा को सांत्वना पुरस्कार, सीनियर ग्रुप में आयुषी कुमारी एवं ग्रुप को प्रथम ,रंजन कुमार एवं ग्रुप को द्वितीय एवं पायल कुमारी एवं ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ| हिमांशु एवं ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार मिला| निबंध प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में अनुराज विश्वकर्मा को प्रथम चंद्रशेखर पाल को द्वितीय तथा राजा कुमार को तृतीय, जूनियर ग्रुप में रोशन कुमार पाल को प्रथम शिवम दुबे को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ| अंग्रेजी में भाषण के लिए सचिन कुमार एवं फंटूश कुमार को प्रस्तुत किया गया| सामूहिक नृत्य में खुशबू कुमारी, शकुंतला कुमारी श्रेया कुमारी, जिया कुमारी ,आर्यन कुमार आंचल कुमारी, स्वीटी कुमारी ,आदित्य कुमार, अंशिका कुमारी ,कृतिका कुमारी, शुभम कुमार ,अमृता कुमारी राजवी कुमारी, बेबी कुमारी नें भाग लिया| इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आलोक रंजन, सुरेश कुमार सिन्हा, प्रिंस कुमार दुबे शिक्षिका रूबी तिवारी, रंजीता कुजूर उपस्थित थे| कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक बृजेश कुमार दुबे ने किया|।