whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26475637
Loading...


श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियो का मासिक सत्संग संम्पन

location_on बंशीधर नगर access_time 15-Oct-23, 05:19 PM visibility 653
Share



श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियो का मासिक सत्संग संम्पन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र के प्रांगण में मासिक सत्संग सह भंडारा का आयोजन किया गया. सत्संग का शुभारंभ बन्देपुरुषोतम ध्वनि,शंख ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद संध्याकालीन विनती प्रार्थना, समवेत नाम जप,सत्यानु शरण ग्रंथपाठ,नारी नीति पाठ किया गया.सत्संग में धृतिसुन्दर लाल,अनिता देवी,रीना देवी ने भक्ति मूलक भजन प्रस्तुत किया.इष्टचर्चा करते हुये ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा ने कहा कि अपने गुरु के प्रति विश्वास कर उनका आदेश पालन करते हुये ईश्वर का नाम जप करना चाहिये. ईश्वर हमसबों को अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने आगामी 5 नवम्बर को श्री श्री ठाकुर जी के 136वां जन्मोत्सव में शामिल होने के लिये सभी अनुयायियों से आग्रह किया.उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में दूसरे राज्य के भी सत्संगी परिवार आयेंगे. सत्संगी शक्तिदास सिन्हा ने कहा कि निर्मल मन से किया गया कार्य सार्थक होता है.मनुष्य के रूप की सुंदरता से जगत के लोग प्रसन्न होते है,लेकिन मन निर्मल होने से जगत के नाथ अर्थात जगरन्नाथ प्रसन्न होते हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान पुरुषोत्तम ही जगरन्नाथ होते है.उनकी कृपा के लिये विश्वास के साथ भक्ति करना चाहिये. याजक राजकुमार दा ने कहा कि वर्तमान पुरुषोत्तम का शरण ग्रहण करना चाहिये. ऋत्विक धृतिसुन्दर लाल ने आगामी 5 नवम्बर को आयोजित उत्सव के लिये कार्य व दायित्व का विवरण दिया. सत्संग के बाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया.सत्संग में बबिता सिंह,चंचला गुप्ता, सुप्रिया,प्रभा देवी,विजय,सुजय,धृतिदीप्त, अशोक गहलोत,राहुल दा,अजय दा,शंकर दा,प्रेमचंद प्रसाद,राहुल कुमार,राकेश कुमार,सियाराम पांडेय,ब्रजेश तिवारी,प्रमोद चौबे,गोविन्द रजक,संजय दा सहित बड़ी संख्या में सत्संगी उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play