whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27194733
Loading...


महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रख किया जीवित्पुत्रिका व्रत, संतान की लंबी आयु की की कामना

location_on बंशीधर नगर access_time 07-Oct-23, 07:35 AM visibility 670
Share



महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला उपवास रख किया जीवित्पुत्रिका व्रत, संतान की लंबी आयु की की  कामना


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : :-- अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुत्र की दीर्घायु एवं कल्याण का पर्व जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को व्रती महिलाओं ने नहाए खाए के साथ इस महान लोक पर्व का प्रारंभ किया गया। इसके अगले दिन महिलाओं द्वारा जिउतिया पर्व के देवता जीतवाहन को खीरा, मिश्री का प्रसाद चढ़ाकर तथा 24 घंटे का निर्जला उपवास कर व्रत रखी। शनिवार को इस पर्व का पारण पूरे नियम के साथ होगा। इस पर्व को लेकर शुक्रवार को बाजारों में चहल-पहल रही। महिलाओं द्वारा सब्जियां और फल की जमकर खरीदारी की गई। जिउतिया पर्व के अवसर पर पेट्रोल पंप स्थित गायत्री शक्तिपीठ, भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर, अहिपुरवा स्थित काली मंदिर, चेचरिया स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, पाल्हे कला स्थित आशुतोष महादेव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों व घरों में महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया गया।
गायत्री शक्तिपीठ में बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने देर शाम को कर्मकांडी विवेक सुमन के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जीवित वाहन बाबा की पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने ईश्वर से संतान की लंबी आयु व हर दुख बाधा से बचाने एवं परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद कर्मकांडी विवेक सुमन ने व्रती महिलाओं के समक्ष पर्व की कथा का श्रवण कराया। कर्मकांडी विवेक सुमन के अनुसार जीवित्पुत्रिका व्रत पर महिलाएं पूरा दिन निर्जला उपवास रखकर जीवित वाहन बाबा से पुत्र - पुत्री की लंबी आयु व दीर्घायु जीवन की कामना करती है। वहीं अगले दिन पारन कर व्रत को तोड़ती है। बताया कि आश्विन मास के कृष्णपक्ष के प्रदोषकाल अष्टमी तिथि को जीउतिया पर्व किया जाता है।
मौके पर मीना देवी, अनिता देवी, इंद्रावती देवी, मधु जयसवाल, पूजा अग्रवाल, सुजाता कुमारी, खुशबू जयसवाल, चमेला कुंवर, रेखा जयसवाल, अनिता देवी, गीता जयसवाल आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play