whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927317
Loading...


ठाकुर अनुकूलचन्द्र के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर में विशेष सत्संग संम्पन

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Jul-23, 06:29 PM visibility 669
Share



ठाकुर अनुकूलचन्द्र  के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर में  विशेष सत्संग संम्पन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केन्द्र उर्जितपा के प्रांगण में विशेष सत्संग का आयोजन किया गया. सत्संग का शुभारंभ शंख ध्वनि,बन्देपुरुषोतम ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद सत्यानु शरण पाठ,नारी नीति का सामूहिक पाठ किया गया.इष्टचर्चा करते हुये ऋत्विक धृतिसुन्दर लाल ने कहा कि सद्गुरु ही भगवान के साक्षात रूप होते हैं.जो अभी वर्तमान पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी हैं.उन्होंने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि गुरु के आदेश का पालन करना सभी शिष्यों के कर्तव्य होताहै.उन्होंने यजन,याजन, इष्टभृति तथा सुबह व शाम में विनती प्रार्थना करने व सतनाम का स्मरण करने पर बल दिया.मनुष्य गुरु के बिना दुर्बल हृदय का होता है.दुर्बल हृदय में भक्ति का स्थान नही होता है.गुरु को ग्रहण कर मनुष्य सबल हृदय का हो जाता है.ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा ने कहा कि गुरु सर्वदेवमय होते हैं. गुरु में अहंकार,स्वार्थचिन्ता तथा अप्रेम नही होता है.वे सभी जीवों से प्रेम करते हुये सभी को सत्मार्ग पर चलने का पथ दिखाते हैं. सद्गुरु में सभी देवी देवताओं का वास होता है.उन्होंने ज्ञानी व भक्त के बारे में कहा कि ज्ञानी अविश्वासी हो सकता है लेकिन भक्त पूर्ण रूपेण विश्वासी होता है.भक्त सिर्फ गुरु के आदेश का पालन निःसंकोच भाव से विश्वास के साथ करता है.उन्होंने कहा कि गुरु समय समय पर अपने शिष्य के कल्याण हेतु शिष्य की परीक्षा भी लेते हैं. इसलिये गुरु को अंधकार से प्रकाश में ले जाने वाले पथ प्रदर्शक भी कहते है.कार्यक्रम का संचालन कर रहे सत्संगी अखिलेश प्रसाद ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुये कहा कि गुरु ही भगवान का दर्शन कराते हैं. उन्होंने आगामी 5 नवम्बर को श्री श्री ठाकुर जी के होने वाले जन्मोत्सव की तैयारी तथा गढवा में श्री श्री ठाकुर जी के मंदिर निर्माण के लिये सहयोग पर भी चर्चा किया.कार्यक्रम में अजय दा,राजकुमार, शक्तिदास सिन्हा,अशोक दा,गोविंद दा,प्रमोद चौबे,ब्रजेश तिवारी,श्रीकांत, धृतिदीप्त, प्रभा देवी,रमा देवी,वृन्दा देवी,पूजा देवी,गीता देवी,मधु कुमारी,रिशु,सिमरन सहित विभिन्न क्षेत्रों के सत्संगी उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play