मझिआंव : : प्रखंड समन्वयक को दी गई विदाई :
प्रखंड समन्वयक रुबि कुमारी को सोमवार शाम को ब्लॉक सभागार मे कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। यह कार्यक्रम बीडीओ नितेश कुमार भास्कर की अध्यक्षता मे किया गया। इस मौके पर उन्हें प्रखंड कार्यालय की ओर से अंग वस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मान पूर्वक विदाई की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर ने कहा कि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रूबी कुमारी के कार्यकाल में किए गए सभी कार्य सराहनीय रहा। उन्होंने क्रमबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार पर प्रशासनिक दृष्टिकोण से सभी कार्यों का निष्पादन ससमय करते रही।साथ ही उन्होंने कहा कि महिला होते हुए भी यहां के आवास के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहा और लक्ष्य को प्राप्त किया।
ज्ञात हो कि रूबी कुमारी पिछले 1 मार्च 2021 में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के पद पर योगदान दी थीं,जिसने अपने कार्य के दौरान सरकारी स्थाई नौकरी पाने के लिए तैयारी में जुटी रही एवं झारखंड राज्य में राजस्व भूमि सुधार एवं निबंधन विभाग में लिपिक के पद पर नौकरी प्राप्त कर प्रखंड का नाम रौशन की। वे नियुक्ति पत्र पाने के पूर्व 23जुन को ही अपने पद से त्यागपत्र दे दी थी। इधर विदाई समारोह में रूबी कुमारी ने कही की मझीआंव प्रखंड में आवास विभाग में काम करना बहुत ही कठिन होते हुए विकट परिस्थिति मे भी कार्य को धरातल पर हर संभव उतारने का काम करती रही। जिसका सारा श्रेय प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कर्मियों के सहयोग से संभव हो सका।साथ ही मझिआंव प्रखंड से जुड़ी सारी यादगार एवं पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग सदैव याद रहेगा,जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस मौके पर सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रूबी कुमारी का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता, प्रधान सहायक लव कुमार,
गोदाम प्रबंधक मुकेश कुमार पांडेय ,पंचायत सचिव शिव शंकर ठाकुर, बीपीओ वीरेंद्र प्रसाद, प्रखंड नाजिर जितेंद्र सिंह, सुषमा तिर्की, शैलेश कुमार, चंदा कुमारी, कार्तिक कुमार, बख्तियार अफजल, सिराज अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रखंड के चन्द्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में एक्यूप्रेशर पद्धति से थेरेपिस्ट रामरेखा प्रजापति द्वारा रोगियों का लगातार निःशुल्क इलाज किया जा रहा है।इस दौरान गुरु पूर्णिमा के दिन भी एक दर्जन रोगियों का ईलाज किया गया।
ईलाज कराने आए रिंकी देवी,सूर्यमल प्रसाद एवं विरेन्द्र प्रसाद व उनकी पत्नी ने बताया कि एक्यूप्रेशर पद्धति से तत्काल लाभ मिलता है।इधर ईलाज कर रहे श्री प्रजापति ने कहा कि वे प्रतिदिन दस बजे से दो बजे तक वे गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में अपनी निःशुल्क सेवा दे रहे हैं। ताकि गरीब परिवार भी स्वास्थ्य लाभ लें सके।