whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27929201
Loading...


गुरु पूर्णिमा पर नरखोरिया प्रज्ञा मंडल द्वारा पांच कुंडीय गायत्री हवन यज्ञ संपन्न

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Jul-23, 06:19 PM visibility 660
Share



गुरु पूर्णिमा पर नरखोरिया प्रज्ञा मंडल द्वारा पांच कुंडीय गायत्री हवन यज्ञ संपन्न


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : - अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वधान में जंगीपुर पेट्रोल पंप के निकट गायत्री शक्तिपीठ इकाई द्वारा नरखोरिया प्रज्ञा मंडल के परिजनों की ओर से गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के बीच आध्यात्मिक यज्ञ संस्कार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नरखोरिया गायत्री परिवार के मंडली की ओर से बगीचा परिसर में बने यज्ञशाला में विश्व के कल्याण के लिए पांच कुंडीय गायत्री हवन यज्ञ किया गया। गायत्री परिवार के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिष्ट पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं वंदनीय माता जी व देव शक्तियों का भाव भरी पूजा अर्चना कर गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, नौ ग्रह व विभिन्न देव शक्तियों की मंत्रों से आहुतियां समर्पित की गई।
पूजा के पश्चात गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नरखोरिया प्रजा मंडल की ओर से 500 फलदार व छायादार पौधों का वितरण किया गया। पौधा का वितरण मुखिया सुशीला देवी पति वीरेंद्र प्रसाद व दुद्धी के डॉ हर्षवर्धन कुमार व अन्य ने संयुक्त रूप से वितरण किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को अत्यधिक सम्मानित स्थान प्राप्त है गुरु और शिष्य के बीच सबसे बड़ी बात यह है कि गुरु के हर आदेश का पालन करना है भरोसा आस्था और विश्वास पक्का होना चाहिए। कोई भी प्रार्थना बेकार नहीं जाती अपनी आस्था बनाए रखो और डर को पर रखो। उन्होंने कहा कि हमें धर्म और प्रकृति के मामले में सभी को जागरूक रहना चाहिए। जिस प्रकार की आस्था धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति रहती है, ठीक उसी प्रकार का रवैया पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव कुमार सिंह कुशवाहा, सोभनाथ सिंह कुशवाहा, अंबिका कुशवाहा, रामकुमार, पन्नालाल कुशवाहा, अमित कुमार, नवीन कुमार, विद्या भूषण कुमार, उपेंद्र कुमार, गिरवर मेहता, भूखन मेहता, शिव कुमार मेहता मौजूद थे। जबकि टोली मंडली में शिवकुमार प्रसाद कुशवाहा, राधारमण चौबे ,महेश प्रसाद राम, मदन कुशवाहा व रामप्रसाद के द्वारा किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play