भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर बाजार में बिना मास्क व बिना हेलमेट के बाइक चालक के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को अभियान चलाया। जिसमें बिना मास्क के 10 लोग व बिना मास्क हेलमेट के पांच बाईक चालकों पर कार्रवाई की गई।
इस अभियान में थाना प्रभारी सीबी सिंह, रणजीत कुमार, माणिक राम, अंचल सीआई सह मजिस्ट्रेट मुंशी राम, हल्का कर्मचारी धनलाल उरांव अपने दल बल के साथ मौजूद थे।
इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क पहन सड़कों पर घूम रहे लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाया। जहां उनके ऊपर करवाई करते हुए बांड भरकर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। साथ ही बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान की कार्रवाई की गई है।
वहीं बिना मास्क पहने दुकानदार और ग्राहक भी पकड़े जाने के अभियान से बाजार के लोगों में हड़कंप मच गई।
गुरुवार को पुलिस ने लॉक डाउन के नियमों का उलंघन करने वाले लोगों के खिलाफ बाजार में सख्त कार्रवाई की। जहां बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर 5 बाइकों को चालान किया गया। वहीं बिना मास्क लगाए घर से निकलने वाले लोगों को थाने पहुंचाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। जो बिना मास्क के सड़कों पर घूम रहे थे और दुकान में समान बेच रहे थे और खरीद रहे थे। इसकी जानकारी होने पर बाजार में मानो हड़कंप मच गई।
बिना मास्क के पकड़े गये लोगों में मो. सद्दाम और मोनु खान भट्ठी मोहल्ला डालटनगंज, दशरथ पासवान और पंचम पासवान बुका, आनंद कुमार गुप्ता बाजार, अमर राम ढेकुलिया, विनेश प्रजापति चपरी, प्रमोद कुमार गुप्ता केतार के खोन्हर निवासी, रविन्द्र कुजूर सीएचसी कर्मी और भोला प्रसाद भवनाथपुर का नाम शामिल है।
बता दें कि प्रशासन की ओर से कारोना माहामारी संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन के दौरान इसका अनुपालन नहीं करने पर धारा 188 का कार्रवाई की जा रही है।