खरौंधी :
खरौंधी थाना क्षेत्र के सिसरी गांव मे सोमवार के लगभग एक बजे केतार - खरौंधी मुख्य पथ पर कमांडर और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर मे मोटरसाइकिल चालक कृष्णा मेहता (उम्र 40 वर्ष ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि मोटरसाइकिल पर सवार श्रीकिशुन राम ( उम्र 38) गंभीर रुप से घायल हो गया उसका दायां पैर टूट गया है।
घायल का इलाज के लिए मेदनीनगर भेजा गया है। समाचार के अनुसार मृतक कृष्णा मेहता एवं श्रीकिशुन राम अपने घर अरंगी गांव से मोटरसाइकिल सीजी 12 एएच 2475 से खरौंधी जा रहा था इसी बीच विपरीत दिशा यानी खरौंधी की ओर से आ रहे कमांडर जेएच 3 बी 6254 से सीधी टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्वयं का कमांडर चला रहे मुनीलाल उरांव फरार हो गया जबकि कमांडर पर सवार लोग भी निकल गए घायल श्री किशुन राम को सिसरी गांव के ग्रामीणों के द्वारा खरौंधी स्थित निजी अस्पताल में लाया गया जहां से चिकित्सक के द्वारा मेदनीनगर के लिए रेफर कर दिया गया घटना के बाद परिजनों का रो - रो के बुरा हाल है।
*घटना के बाद ग्रामीणों एवं प्रतिनिधियों ने मुआवजे को लेकर पुलिस के शव उठाने से रोका*
घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद कमांडर मालीक मूनीलाल उरांव के द्वारा मृतक के परिजन को एक लाख एवं घायल को इलाज के लिए 60 हजार रुपया देने का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भे दिया। इधर मौके पर उपस्थित बिडिओ गणेश महतो ने मृतक के परिजन को हरसंभव सरकारी लाभ देने का आश्वासन दिया है। इस मौके परविधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, प्रमुख धर्मराज पासवान, देवदत प्रसाद, मुखिया शीवकुमार प्रसाद यादव,रामनाथ मेहता,रामचरित्र मेहता,उदय मेहता, उमेश प्रसाद जसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।