गढ़वा :
दिनांक 14 से 17 अप्रैल 2022 तक किर्गिस्तान के राजधानी बिसकिक के गजप्रोम स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड प्रिक्स ट्रेडिशनल स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता2022 में देश का प्रतिनिधित्व कर गढ़वा की प्रियंका कुमारी ने इतिहास बनाते हुए सफलता प्राप्त किया।

विदित हो कि गोवा में आयोजित नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में जीते गए स्वर्ण पदक एवं विगत वर्षो में किए गए प्रदर्शन के आधार पर प्रियंका कुमारी का चयन इस अंतरराष्ट्रीय ग्रांड प्रिक्स कुश्ती प्रतियोगिता के लिए फेडरेशन के द्वारा किया गया है।
पहलवान प्रियंका कुमारी ने भारत देश की तरफ से अपनी दावेदारी पेश की।
विगत कई वर्षों से कुश्ती के प्रशिक्षण शैलेंद्र पाठक से कुश्ती का गुर सीखते आ रही है , बताते चले कि डे बोर्डिंग कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षु कुश्ती खिलाड़ी प्रियंका कुमारी कई राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुकी हैं, तथा उनके प्रदर्शन के लिए खेल विभाग झारखंड सरकार के द्वारा उन्हें 36000 हजार रुपए का एकमुश्त प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराया जा चुका है, प्रियंका के द्वारा गोवा में किए गए प्रदर्शन एवं स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें गढ़वा में प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जा चुका है ।
वर्तमान में इनडोर स्टेडियम में कुश्ती की प्रशिच्छु प्रियंका कुमारी जिला कुश्ती संघ गढ़वा के बैनर तले विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागीता कर रही हैं ।
गढ़वा के तेनार निवासी विनोद रजक की पुत्री प्रियंका काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं ,
पहलवान प्रियंका कुमारी के इस उपलब्धि से जिला कुश्ती संघ के सभी खिलाड़ी एवं पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है।