गढ़वा :
भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने झामुमो महागठबंधन सरकार के संदर्भ में कहा कि गढ़वा जिला के प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख के सामने कांग्रेस पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष आशीक अंसारी ने गढ़वा में हो रहे बालु माफीया कालाबाजारी को सामने लाने का काम किया है इससे यह साबित होता है कि गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड में खनीज संपदा का दोहन हो रहा है ।
उन्होंने कहा कि झामुमो कांग्रेस गठबंधन से महागठबंधन के लोग हेमंत सरकार से खुश नहीं हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गढ़वा पुर्व जिलाध्यक्ष आशीक अंसारी ने जिस तरह से खुलेआम कहा कि साठ प्रतिशत झामुमो और चालिस प्रतिशत कांग्रेस को भी हिस्सा मिलना चाहीए इससे यह साफ हो गया है कि झामुमो कांग्रेस का महागठबंधन मिलकर लुटने के लिए हुआ था झामुमो को जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है सत्ता मिलने के बाद झामुमो के मंत्री विधायक अकेले ही सब हिस्सा ले रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष आशीक अंसारी ने प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख से कहा है कि झामुमो विधायक मंत्री से अफसर अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है ईमानदार लोगों को सरकार में बैठे मंत्री विधायक टार्चर कर रहे हैं सरकार के रोक होने के बाद भी बालु का खुलेआम अवैध कारोबार हो रहा है अब इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता है कांग्रेस के लोगों ने मंत्री बादल पत्रलेख के सामने हेमंत सरकार की सच्चाई लाने का काम किया है हेमंत सरकार में बालु कोयला माफिया बड़े पैमाने पर हावी हो चुके हैं।