बंशीधर नगर :
बंशीधर नगर - थाना क्षेत्र के कुशडंड गांव निवासी लक्ष्मनिया देवी पति भोलाराम ने विधि शाखा गढ़वा के उप समाहर्ता को आवेदन देकर गांव की भूहदबंदी की भूमि की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने की मांग किया है।
लक्ष्मनिया देवी के आवेदन के आलोक में प्रभारी उप समाहर्ता विधि शाखा गढ़वा के द्वारा अंचल अधिकारी श्री बंशीधर नगर से जांच प्रतिवेदन बिंदुवार मांगा गया है। इधर पंचायत के मुखिया रविरंजन कुमार राम ने भी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, निबंधन पदाधिकारी व उपायुक्त को पत्र देकर भूहदबंदी की भूमि की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने की मांग किया है। रविरंजन कुमार ने दो लोगों पर साक्ष्य छुपाकर भूहदबंदी की भूमि की बिक्री करने का आरोप भी लगाया है।