रंका : रंका अनुमंडल के सदर थाना क्षेत्र के कटरा पंचायत के सिरोई एवं ढोटी के बीच झगराहा जंगल में लड़की का पेड़ पर फाॅसी से झुलती हुई अवस्था में देखा गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस निरीक्षक सह प्रभारी थाना प्रभारी हरि किशोर मंडल पहुंचे तथा युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।
लड़की की पहचान रंका थाना क्षेत्र के बघटवा गाँव के बैरदामर निवासी ब्रहमदेव सिंह के 18 वर्षीय पुत्री ललिता कुमारी के रूप में हुई। लड़की की हत्या कर फांसी का रूप देते हुए साक्ष्य छिपाने के लिए किसी ने लटका दिया है, अथवा उसने खुद फांसी लगा ली है। पुलिस इस बात की पता लगा रही है।