whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27174270
Loading...


चौकीदार का संदेहास्पद मौत

location_on गढ़वा access_time 19-Jul-20, 09:50 AM visibility 677
Share



चौकीदार का संदेहास्पद मौत


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के करके निवासी चौकीदार सुमन राम का आज सुबह करीब 5:00 बजे रहस्यमयी मौत हो गई है। इस संबंध में उसके पुत्र दिलीप पासवान ने बताया की, चौकीदार सुमन रात्रि 10:00 बजे घर से यह कहकर निकला था कि उसे थाना से फोन आया है। रात्रि ड्यूटी में गढ़वा जा रहा है। मगर जब सुबह 4:00 बजे तक अपने घर करके वापस नहीं लौटा तो उसके पुत्र ने मोबाइल से कांटेक्ट किया तो मोबाइल का स्विच ऑफ मिला। इसके बाद घर वालों ने जब बाहर निकल कर तलाश करना शुरू किया, तो घर से करीब 500 मीटर दूर करके गांव के ही सिवाना पर सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। परिजनों द्वारा उसे इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल गढ़वा लाया जा रहा था इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में गढ़वा के थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि गढ़वा थाना से उसे फोन नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से मौत कैसे हुआ? इसके बारे में कहा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि सुमन राम का गढ़वा में अशोक विहार जोबरिया में भी मकान है। मगर पिछले कुछ दिनों से वह अपने गांव करके में ही रहकर ड्यूटी कर रहा था। सड़क पर जिस परिस्थिति में वह अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। उसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि उसके शरीर के किसी भी हिस्से में चोट वैगरह लगने की निशान नहीं हैं। लिहाजा चौकीदार की मौत कैसे हुई अथवा किसी ने उसकी हत्या कर दी है? इसका अनुसंधान पुलिस महकमा द्वारा गंभीरता से किया जा रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play