whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928228
Loading...


खबर: श्री बंशीधर नगर, डंडई गढ़वा का

location_on गढ़वा access_time 27-Dec-21, 06:08 PM visibility 653
Share



खबर:  श्री बंशीधर नगर, डंडई गढ़वा का


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बंशीधर नगर- नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात एसडीओ आलोक कुमार ने कहा कि कई योजनाओं के निर्माण में अनियमितता बरती गई है। प्रावधान के अनुरूप मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 में नाली व पीसीसी पथ निर्माण, वार्ड संख्या 16 में बांकी नदी किनारे नर्वदेश्वर महादेव मंदिर से श्मशान घाट तक बन रहे पीसीसी पथ, राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से ओंकारेश्वर महादेव मंदिर तक बन रहे पीसीसी पथ व वार्ड संख्या 16 में एक और पीसीसी पथ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद कार्यपालक पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि पीसीसी पथ निर्माण में अनियमितता बरती गई है। मामले की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डंडई प्रखंड के करके पंचायत भवन परिसर में सोमवार को आपका अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ सोमा उरांव, अंचलाधिकारी चोनाराम हेंब्रम, पंचायत मुखिया श्रवण चंद्रवंशी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के कर्मियों द्वारा स्टॉल लगाकर पंचायत के लोगों की समस्या का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में आवास, पेंशन, राशन, जाति, आय, निवास, मनरेगा, 15वॉ वित्त सहित कई विभाग के स्टॉल लगाए गए थे।
सरकार की योजना कि लाभ लेनेे व कई शिकायतों का आवेदन जमा करने के लिए ग्रामीणों की पूरे दिन भीड़़ लगी रही। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस अभियान के तहत लोगों की समस्या को दूर करने हेतु यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोग अपनी समस्या व अधिकार के प्रति जागरूक हो और अपने अधिकार को इस शिविर के माध्यम से प्राप्त कर सकें। शिविर में आवास से संबंधित 946 आवेदन, पेंशन सेेे 67, राशन से 202 मनरेगा का 423 सहित अन्य विभाग सेे ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों का आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। वही शिविर में 11 लोगों की ऋण माफी तथा 150 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस मौके पर कनीय अभियंता मुकेश दुबे, प्रधान सहायक अभय आनंद, सहायक जितेंद्र कुमार, ऑर्डिनेटर अरविंद कुमार, एई राहुल कुमार, कल्याण विभाग से बलराम कृष्ण शर्मा, बीपीओ सुनील कुमार पासवान, मुखिया श्रावण चंद्रवंशी, कन्हैया प्रजापति सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
श्री बंशीधर नगर-नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 14 में वार्ड पार्षद अनिल कुमार गुप्ता ने अपने वार्ड के गरीब,असहाय,वृद्ध,विधवा व दिव्यांग लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया।इस अवसर पर वार्ड पार्षद अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि कड़ाके की पड़ रही ठंड से बचाव के लिए नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध कराया गया कम्बल का वितरण गरीब,असहाय,वृद्ध,विधवा व दिव्यांगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।मौके पर समाजसेवी राकेश कमलापुरी, संदीप चंद्रवंशी, विकास कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य उपस्थित थे।जिन लाभुको को कम्बल उपलब्ध कराया गया उनमें विदेशी राम,राधिका कुँवर,कुमार अंसारी,माला कुँवर,सुरजी बीबी,संजय चंद्रवंशी, नबी मियां,संयोगा बीबी,जुबैदा बीबी,तीजा कुँवर,मुबारक अंसारी,अलरिया कुँवर,रघुनाथ चंद्रवंशी सहित अन्य के नाम शामिल है।
: गढ़वा:-गढ़वा भारतीय जीवन बीमा निगम के जिला शाखा में श्रधांजलि सभा आयोजित कर अभिकर्ता स्वर्गीय मनोज कुमार गुप्ता की आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए २ मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया गया। इस मौके पर वरीय शाखा प्रबंधक पवन भेंगरा ने कहा कि मनोज गुप्ता एक मृदुभाषी व्यक्ति के साथ साथ अभिकर्ता और समाजसेवी भी थे उनके आकस्मिक निधन से गढ़वा एलआईसी शाखा को काफी क्षति पहुंचा है इस मौके पर प्रबंधक जी एस राजू ,हरिशंकर तिवारी, जीता भ्ग्गत,प्रदीप कुमार,शशांक कुमार चौबे,नितेश,राम शकल राम,अभय किशोर प्रसाद, लियाफी अभिकर्ता संगठन के गढ़वा जिला अध्यक्ष रवि दुबे, सचीव प्रमोद तिवारी,कोषाध्यक्ष राम नारायण तिवारी,डिविजनल सचिव अखिलेश्वर चौबे,अनूप चौबे,वीरेंद्र प्रसाद यादव, दीपक सिंह,अमर कुमार,अर्चना तिवारी,अमित कुमार सहित अन्य अभिकर्ता मौजूद थे।
गढ़वा सदर अस्पताल में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम तथा विकलांगता निवारण हेतु रुग्णता प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम का उद्घाटन भी वी डी के राज कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर एसएन झा सिविल सर्जन डॉक्टर कमलेश कुमार राज्य वित्त विशेषज्ञ संज्ञा सिंह डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह मलेरिया सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी, ने दीप दीप प्रज्वलित कर किया इस मौके पर सभी चिकित्सा प्रभारी मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर आदि लोगों को प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण में इस मौके पर डॉ दिनेश सिंह डॉक्टर विजय किशोर रजक डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह डॉ गोपाल प्रसाद डॉ प्रियंका कुमारी डॉ सुचित्रा कुमारी डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ डॉ गौरव विक्रम डॉक्टर नितेश भारती डॉक्टर राम मनोज प्रसाद गुप्ता डॉ राकेश रंजन गुप्ता मिथिलेश कुमार कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play