बंशीधर नगर :
चोपन-गढ़वा रोड रेलखंड पर थाना क्षेत्र के पाल्हे कला गांव निवासी रामनाथ राम के 35 वर्षीय पुत्र उदय राम की मौत सोमवार को गांव में ही डाउन रांची-चोपन एक्सप्रेस की चपेट में आने से हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। इस संबंध में मृतक के पिता रामनाथ राम ने बताया कि उदय को मिर्गी रोग था। पिछले 20 वर्षों से उसका इलाज चल रहा था। दोपहर में शौच के लिए गया था और रांची-चोपन एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। जिससे उदय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को कब्जेेे में कर पोस्टमार्टम क लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दी।