बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 10 में पंचायत भवन के निकट सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी,अंचलाधिकारी अरुण कुमार मुंडा,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ,वार्ड पार्षद ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने वार्डवासियों को इस कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी विस्तार से दिया।उन्होंने कहा कि आप अपनी समस्याओं को लिखित रूप में दें।आपकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का प्रयास किया जायेगा।उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभुको को पहली किस्त की राशि का भुगतान कर दिया जायेगा।
साथ ही इस वार्ड में दो पीसीसी पथ व आरसीसी नाली का शिलान्यास दो दिनों के अंदर किया जायेगा।मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राहुल देव पाल, वार्ड पार्षद पुष्पा देवी, नगर प्रबन्धक रवि कुमार,कम्प्यूटर ऑपरेटर आशीष कुमार,सुरेन्द्र गुप्ता,भोला ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।