गढ़वा :
सदर प्रखंड के कितासोती कला के टोला तेनवार में 30 जंगली हाथियों के झुंड आकर शिवनारायण सिंह के खलिहान में रखे 25 बोरा धान रात्रि में खा गए ।
साथ ही साथ 4 से 5 कट्ठा में लगे मकई की फसल को बर्बाद कर दिए। इससे पूरे छेत्र के लोगों में काफी दहशत और भय का माहौल बना हुआ है । मौके पर रबिंद्र राम, नरेंद्र सिंह, बागेश्वर सिंह, प्रभु सिंह, राजेश यादव एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें।