whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27925521
Loading...


मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जिला प्रशासन एवं एथलेटिक एसोसिएशन के साथ क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता की तैयारी का किया समीक्षा

location_on गढ़वा access_time 11-Dec-21, 02:24 PM visibility 657
Share



मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जिला प्रशासन एवं एथलेटिक एसोसिएशन के साथ क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता की तैयारी का किया समीक्षा


रामकुमार पांडेय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : परिसदन भवन में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जिला प्रशासन एवं एथलेटिक एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक कर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा लिया। विदित हो कि गढ़वा जिले में आगामी 23 दिसंबर से क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर के एथलीट भाग लेंगे जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के धावक शामिल होंगे। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता को भव्य एवं सुंदर बनाना है ताकि देश स्तर पर इसकी चर्चा हो। बैठक में प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु सड़क मार्ग पर विचार-विमर्श किया गया। धावक के ठहरने एवं खाने-पीने की गुणात्मक व्यवस्था पर बल दिया गया।
सफल आयोजन हेतु श्री ठाकुर ने गढ़वा उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति बनाने की बात कही तथा प्रत्येक सरकारी अधिकारी के साथ छोटी-छोटी समितियां बनाकर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारी सौंपने का सुझाव दिया। उन्होने प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की भी बात कही ताकि गढ़वा जिले के ज्यादातर धावक इसमें सम्मिलित हो सकें। जिले में खिलाड़ियों का आगमन 22 दिसंबर को सुबह से प्रारंभ हो जाएगा तथा 23 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे से प्रतियोगिता प्रारंभ कर दी जाएगी, जो सम्भवत 4-5 घंटे तक चलेगी। बैठक में उपायुक्त राजेश पाठक, उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, अनुमंडल पदाधिकारी एम राजेश्वरम, शिक्षा पदाधिकारी संजय पांडे, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अवध यादव, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, चिकित्सा पदाधिकारी कमलेश कुमार, अंचलाधिकारी मयंक भूषण, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा, थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, सरकारी वकील परेश तिवारी, खेल विभाग के विधायक प्रतिनिधि धीरज दुबे एवं ओम प्रकाश गुप्ता, स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, सचिव आलोक मिश्रा, उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, संरक्षक राकेश पाल आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play