सुखलदरी के कनहर नदी में मिला युवती का शवसदर थाना के रंका बौलिया गांव की है युवती
धुरकी/गढ़वा: कनहर नदी स्थित सुखलदरी फाॅल से एक 22 वर्षीय युवती का शव धुरकी पुलिस ने बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है।
धुरकी थाना क्षेत्र के मशहूर कनहर नदी स्थित सुखलदरी फाॅल से पुलिस ने गुरुवार को सुबह नौ बजे एक युवती का शव बरामद किया है। शव की पहचान गढ़वा थाना के रंका बौलिया निवासी विनय तिवारी के पुत्री प्रियंका के रूप में हुआ है।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रण विजय सिंह ने बताया की ग्रामीणों के द्वारा यह सुचना मिला थी कि एक युवती का शव सुखलदरी फाॅल के पास पानी में पड़ा हुआ है।
Advertisement
उसके बाद पुलिस सुखलदरी फाॅल मे पहूंच कर शव को अपने कब्जे कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया की मृतक युवती की हाथ में सोने की अंगूठी है। वह ट्राउजर और पिला रंग का टी शर्ट पहने हुए है। उन्होंने कहा की बरामद शव के बारे अभी फिलहाल तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगा, जब तक अंत्यपरीक्षण का रिपोर्ट नहीं आ जाता है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने कुछ भी कहने में असमर्थता जाहिर किया है।