मेराल :
मेराल : प्रखंड के रेजो गांव स्थित दुनुखाड़ टोला में आंगनवाड़ी सेविका द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान रंग लाया। जिसके परिणाम स्वरूप शुक्रवार के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दुनुखाड़ पर चौधरी समाज के 80 लोगों ने कोरोना की पहला भैक्सिन लगवाया।
पत्रकार रामाशंकर चौबे के आग्रह पर मेराल के प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार के द्वारा भैक्सिन को लेकर विशेष कैंप लगवाया गया। विदित हो कि दुनुखाड़ टोले में 95% मल्लाह जाती के लोग रहते हैं। जहां इन लोगों के बीच बाहरी लोगों ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कई तरह की अफवाहें फैला रखा था। जिस कारण यहां के लोग वैक्सीन लेने से साफ मना कर देते थे। इस टोले पर लगभग 1000 के आसपास जनसंख्या में रहने वाले लोगों में से मात्र दो ही लोग विनोद चौधरी एवं शिव नारायण चौधरी ने ही वैक्सीन लिया था।
इसके बावजूद भी यहां के लोग कोरोना जांच एवं भैक्सिन लेने के नाम पर घर से बाहर नहीं निकलते थे। लेकिन आंगनवाड़ी सेविका अनामिका देवी के द्वारा बार बार समझाने एवं आग्रह करने पर तथा कुछ नहीं होने की गारंटी लेने के बाद लोग भैक्सिन लेने के लिए तैयार हुए। जिसके परिणाम स्वरूप पहले ही दिन लगभग एक सौ के करीब पुरुष एवं महिलाओं ने भैक्सिन की पहली खुराक लिया। इस अवसर पर वैक्सीनेशन में रोजगार सेवक खलील अंसारी स्वयंसेवक विवेकानंद चौबे राजन बैठा शिक्षक विनोद चौधरी एएनएम पूनम कुमारी ने वैक्सिंग की पहली डोज देते हुए सभी को बारी-बारी से आधा घंटा बैठाते हुए 1 दिन आराम करने की सलाह दिया। साथ ही सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीन लेकर कोरोना से बचाव करने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर गुलाब चौधरी कुंदन चौधरी सुदेश्वर चौधरी सरजू चौधरी सुरेंद्र चौधरी रमेशी चौधरी सोनापति देवी मानदेव चौधरी कमलेश चौधरी महेंद्र चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।