मझिआंव : मझिआंव स्वच्छ भारत मिशन अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र जुटा हुआ था। लेकिन इन दिनों स्वच्छता की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। सच कहा जाए तो दीपक तले अंधेरा की कहावत चरितार्थ हो रही है क्योंकि प्रखंड सह अंचल भवन के अंदर दीवारों पर पान मसाला थूककर लोग गंदगी फैला रहे हैं। जबकि भवन के पहली एवं दूसरी मंजिल पर बने शौचालय पानी के अभाव में बेकार पड़ा है। साथ ही दुर्गंध से इसका उपयोग कर पाना मुश्किल है। भवन में बना शौचालय होने के बावजूद इसके साफ सफाई का कोई प्रबंध नही होने के कारण खुले मे जाना ही विकल्प है।