गढ़वा : नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक मोहसिन हाशमी के निर्देशानुसार ग्राम बानुटीकर जागृति महिला मंडल के संयुक्त तत्वधान में सिलाई कढ़ाई का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रखंड के स्वयंसेवक रेखा भारती के द्वारा जगह जगह पर कार्यक्रम का जानकारी दिया जाता है साथ ही लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास भी किया जाता है।
नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार युवा खेल मंत्रालय के द्वारा संचालित कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान फिट इंडिया जैसे अनेक कार्यक्रम का प्रचार प्रसार रेखा भारती के द्वारा किया जा रहा है। जिससे लोग जागरूक होकर योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं।
अभी सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण में महिला मंडल के 30 सदस्य को प्रशिक्षण दिलाकर स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं, जिसमें ट्रेनर के रूप में अनुराधा सिंह, शीला देवी, प्रशिक्षण लेने वाले कविता देवी, सविता देवी, उर्मिला देवी, संध्या देवी, रुकमणी देवी, रंभा देवी, लालती देवी सहित 30 अन्य महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त की।