whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207117
Loading...


संकल्प दिवस के रूप में आजसू ने मनाया स्थापना दिवस

location_on गढ़वा access_time 22-Jun-20, 09:56 PM visibility 668
Share



संकल्प दिवस के रूप में आजसू ने मनाया स्थापना दिवस
ऑनलाइन संबोधन सुनते आजसू कार्यकर्ता


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आज दिनांक 22 जून 2020 दिन सोमवार को आजसू पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए पार्टी सुप्रीमो श्री सुदेश कुमार महतो ने ऑनलाइन कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन संबोधन को सुना एवं उस पर अमल करने के लिए संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आज हमारी पार्टी के स्थापना दिवस को हम संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। आजसू पार्टी का स्थापना सुदृढ़ व सुंदर झारखंड राज्य के निर्माण के लिए किया गया था, लेकिन आज हमारे झारखंडी भाइयों की हालात बहुत खराब है। कोरोना काल में अगर सबसे ज्यादा कोई प्रभावित हुआ है तो वह है हमारे किसान एवं मजदूर भाई ही हैं।
सरकार को चाहिए कि एक विशेष अभियान के तहत राज्य की जनता को रोजगार मुहैया कराने का काम किया जाए, जिससे लोगों को अधिक से अधिक रोजगार का अवसर मिले। इसके लिए हमारे यहां सबसे बड़ी योजना मनरेगा है मनरेगा को हीं विस्तृत रूप देकर बड़े पैमाने पर मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जा सकता है। उन्होने कहा कि आज आजसू पार्टी 34 वर्ष की हो गयी है और हमारी यह जवाबदेही बनती है कि हम लोगों की आवाज को बुलंद करें। केंद्रीय सचिव श्री गुप्तेश्वर ठाकुर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी आंदोलन की उपज है और स्थापना काल से ही झारखंड को अलग करने के लिए जोरदार आंदोलन किया जिसके फलस्वरूप आज झारखंड हमें अलग राज्य के रूप में मिला।
इस राज्य को अलग कराने में हमारे राज्य के अनेकों वीरों ने अपना बलिदान दिया। वीरों ने जो सपना देखा था, सुदृढ़ और समृद्ध झारखंड का उसे पूर्ण करने के लिए आजसू पार्टी दृढ़ संकल्पित है। गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता रविंद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि आजसू स्थापना काल से ही झारखंड के लिए लड़ाई लड़ा और जब झारखंड बन गया तो अपनी सीमित भागीदारी के साथ ही झारखंडी जनमानस को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए प्रयासरत है। आजसू पार्टी का गठन जिस सोच के तहत किया गया उस सोच को पूरा करने का वक्त आ गया है। आजसू पार्टी के सभी कार्यकर्ता वीर शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए कमर कस लें। आज भी हमारे राज्य के मजदूर दूसरे राज्य में पलायन करने को मजबूर हैं, आज भी हमारे किसान आत्महत्या करने को मजबूर है, हमें उनके हक और अधिकार के लिए और भी मजबूत होने की आवश्यकता है।
मौके पर पार्टी के जिला सचिव डॉ इस्तियाक रजा, मोहम्मद इकराम, मुकेश कुमार, मोहम्मद रहीम, जितेंद्र पाल, बृजेश पाल, दामोदर राम सहित अन्य लोग लोगों ने पार्टी सुप्रीमो के संबोधन को सुना और उसे पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play