मेराल : थाना अंतर्गत लातदाग डीएवी लीला बच्चन स्कूल के मैदान में युवा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, मुखिया प्रकाश कुमार, अरुण अवान, प्रॊ. किशोरी मोहन मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। संजय भगत तथा प्रोफ़ेसर किशोरी मोहन मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को भी निखरने का अवसर मिलेगा। मुखिया प्रकाश कुमार अरुण ने कहा कि खेल को प्रोत्साहित करने के लिए मैं हमेशा सहयोग करता रहूंगा।
टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच पाल्हे कला नगर उंटारी तथा सीएसके रामा साहू गढ़वा की टीम के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पालहे कि टीम 10 ओवर में 39 रन बनाकर आल आउट हो गई। सीएसके की ओर से जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए दौलत सिंह ने तीन ओवर में 5 रन देकर चार विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी सीएसके की टीम 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाकर मैच को जीत लिया। दौलत सिंह को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोफ़ेसर किशोरी मोहन मिश्रा के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष नवल मिश्रा, सचिव राजेश पासवान, रंजय चंद्रवंशी ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के विजेता टीम को ₹11000 तथा उपविजेता को ₹5500 के साथ मेडल दिया जाएगा।