गढ़वा : आज शुक्रवार को कोरवाडीह पंचायत भवन में कोरवाडीह पंचायत के उप मुखिया सुधीर कुमार तिवारी ने मुखिया के रूप में शपथ लिया।

ज्ञात हो कि विगत कुछ दिन पहले कोरवाडीह के मुखिया मोहम्मद शरीफ अंसारी को एसीबी पलामू की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। तत्पश्चात उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार तुरंत प्रखंड विकास पदाधिकारी को आदेश दिया कि वर्तमान उप मुखिया को मुखिया का संपूर्ण वित्तीय कार्य सौंपा जाए। ताकि पंचायत के विकास में कोई बाधा उत्पन्न ना हो।
शपथ ग्रहण के मौके पर रजनीकांत, अमित सिंह, विनोद तिवारी, हरिंदर तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।