भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के अरसली उत्तरी गांव में एक माह पूर्व हुए शिव स्थान के झंडा को तलाब में फेंकने व मूर्ति गायब होने के बाद रविवार दशहरे की दिन एक शिव लिंग बगल के धान के खेत मे मिलने की सूचना पर ग्रामीण इकठा हो गए। ग्रामीणों के सूचना पर भवनाथपुर थाना पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंच कर मूर्ति को दुबारा स्थापित करने का प्रयास किया गया, परंतु ग्रामीण पुलिसिया करवाई से असंतुष्ट होकर अब तक घटना के अंजाम देने वाले आरोपी को नहीं चिन्हित करने व पकड़ने से आक्रोश होकर धरना पर बैठ गए।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सीबी सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रामजी महतो, अंचल अधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने ग्रामीणों को समझाने का पुरजोर प्रयास किया।
परंतु ग्रामीण शाम तक अड़े रहे। मगर साढ़े चार बजे शाम को अधिकारियों द्वारा दशहरा बाद कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।