गढ़वा : रविवार को चिनिया रोड स्थित इंजीनियर श्यामदास सिंह यादव के आवास पर प्रांतीय यादव महासभा, जिला इकाई गढ़वा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव ने की। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कमिटी का विस्तार किया गया और नई टीम की घोषणा की गई।
नवचयनित जिला कमिटी का विवरण इस प्रकार है:
महासचिव: रंजीत यादव
कोषाध्यक्ष: सुनील कुमार यादव
उपाध्यक्ष: बीरेंद्र प्रसाद यादव, राजकिशोर यादव एवं जगदीश यादव
सचिव: अशोक यादव, बालमुकुंद यादव एवं लक्ष्मण यादव
युवा अध्यक्ष: सोनू कुमार यादव
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष: रिंकी देवी
कार्यकारिणी सदस्य:
रामजी प्रसाद यादव, श्यामदेव यादव, कन्हाई यादव, रूपेश यादव, उमाकांत यादव, संजय यादव, युवराज यादव, विनय यादव, गोपाल कुमार यादव, अरविंद यादव, सुनील प्रसाद यादव, संतोष प्रसाद यादव एवं सत्येंद्र प्रसाद यादव इत्यादि।
इस अवसर पर यादव रेजीमेंट के मिंटू यादव, सतवंत यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती एवं सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया गया।