whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24888144
Loading...


सदर अस्पताल में फैली अव्यवस्था पर भाजपा विधायक का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय, जल्द होगा सुधार

location_on गढ़वा access_time 30-Dec-24, 04:34 PM visibility 686
Share



सदर अस्पताल में फैली अव्यवस्था पर भाजपा विधायक का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय, जल्द होगा सुधार
सदर अस्पताल में उपाधीक्षक के साथ वार्ता करते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा के सदर अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने उपाधीक्षक के साथ बैठक की। बैठक में अस्पताल की खराब स्थिति और संसाधनों की कमी पर चर्चा की गई।

भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने झामुमो सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी उदासीनता के कारण जिले का एकमात्र बड़ा अस्पताल अव्यवस्थित है। उन्होंने सरकार से व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा जनहित में सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाने में पीछे नहीं हटेगी।

स्वास्थ्य प्रतिनिधि अद्याशंकर पाण्डेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपाधीक्षक ने संसाधनों की कमी की बात कही, जिसे विधायक तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनवरी से डेंगू जांच की सुविधा सदर अस्पताल में शुरू होगी।

सफाई व्यवस्था, मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएं और डॉक्टरों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने की बात पर जोर दिया गया। मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, सुरेंद्र विश्वकर्मा, उमेश कश्यप, विकास तिवारी, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#4
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM

#5
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM


Latest News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गढ़वा में महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 11:18 PM

गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:59 PM

देशभक्ति के रंग में रंगा जीएन कॉन्वेंट स्कूल – तिरंगे की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:56 PM

शहीदों का स्मरण हमारी परंपरा : 172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद आशीष कुमार तिवारी को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:14 PM

शिक्षक प्रशिक्षण से ही संभव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मदन प्रसाद केशरी

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:10 PM

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में द्वितीय आवधिक मूल्यांकन (PA-II) का परिणाम घोषित, अभिभावकों ने जताया संतोष

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:04 PM

केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा का प्रेरणादायी समाजसेवा कार्य — हिमेश केसरी ने किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:01 PM

गढ़वा डाक जीवन बीमा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय पूरा कर मनाया जश्न

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 09:57 PM

अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार का फूंका पुतला

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 06:54 PM

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 05:40 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play